कभी-कभी ज़िंदगी में कोई ऐसा होता है जिसकी यादें हर पल हमारे दिल को छू जाती हैं। चाहे वो प्यार हो, दोस्ती हो या कोई अपना जो अब पास नहीं — उसकी कमी हर सांस में महसूस होती है। हमारी यह दिल को छू जाने वाली मिस यू शायरी ( Miss You Shayari) उन सभी एहसासों को बयां करती है जिन्हें शब्दों में कहना आसान नहीं। ये शायरी दिल के दर्द, तन्हाई और अधूरी मोहब्बत को ऐसी खूबसूरती से बयान करती है कि हर किसी को अपना सा लगे।
Miss You Shayari in Hindi Text
भुला देने की आदत नहीं हमको,
हम तो आज भी वो एहसास रखते हैं,
बदले बदले तो आप हैं जनाब,
जो सिवा हमारे सबको याद रखते हैं।
उनसे दूर जाने का इरादा तो न था,
साथ-साथ रहने का भी वादा तो न था,
वो याद आयेगा ये जानते थे हम,
पर इतना याद आयेगा अंदाज़ा तो न था।
वो सिलसिले वो शौक वो ग़ुरबत न रही,
फिर यूँ हुआ के दर्द में शिद्दत न रही,
अपनी जिंदगी में हो गए मसरूफ वो इतना,
कि हम को याद करने की फुर्सत न रही।
मुद्दतें गुजरी और तेरी याद भी न आई,
और हम भूल गए हों तुझे ऐसा भी नहीं।
खौफ से लेते नहीं नाम कि सुन न ले कोई,
चुपके-चुपके हम तुम्हें याद किया करते हैं।
कस्तियाँ रह जाती हैं तूफान चले जाते हैं,
याद रह जाती है इंसान चले जाते हैं,
प्यार कम नहीं होता किसी के दूर जाने से,
बस दर्द होता है उनकी याद आने से।
यादों की कीमत वो क्या जाने,
जो किसी को यूँ ही भुला देते हैं,
यादों का मतलब तो उनसे पूछो जो,
यादों के सहारे जिया करते हैं।
कुछ धड़कता तो है सीने में मेरे रह-रह कर,
अब खुदा जाने तेरी याद है या दिल मेरा।
Miss You Shayari Hindi 2 Line
जाते-जाते आप इतना काम कर देना मेरा,
याद का सारा सर-ओ-सामाँ जलाते जाइए।
बिछड़ी हुई राहों से जो गुजरे हम कभी,
हर मोड़ पर खोयी हुई एक याद मिली है।
उसकी याद आई है साँसों जरा अहिस्ता चलो,
धड़कनों से भी इबादत में खलल पड़ता है।
कर रहा था ग़म-ए-जहाँ का हिसाब,
आज तुम याद आये तो बेहिसाब आये।
क्यूँ करते हो मेरे दिल पर इतना सितम,
याद करते नहीं, तो याद आते ही क्यूँ हो।
क़ज़ा समझकर हम रातों को जाग लेते हैं,
ज़िक्र जिस दिन तुम्हारा छूट जाता है।
आ गयी तेरी याद दर्द का लश्कर लेकर,
अब कहाँ जायें हम दिल-ए-मुजतर लेकर।
हसरत नहीं, अरमान नहीं, आस नहीं है,
यादों के सिवा कुछ भी मेरे पास नहीं है।
मौसम की पहली बारिश का शौक तुम्हें होगा,
हम तो रोज किसी की यादो मे भीगें रहते है।
बिछड़ी हुई राहों से जो गुजरे हम कभी,
हर कदम पर खोयी हुई एक याद मिल गयी।
खुल जाता है तेरी यादों का बाज़ार सरेआम
फिर मेरी रात इसी रौनक में गुज़र जाती है।
True Love Miss You Shayari
न वो आ सके न हम कभी जा सके,
न दर्द दिल का किसी को सुना सके,
बस बैठे हैं उनकी यादों में खोये हुए,
न उन्होंने याद किया और न हम भुला सके।
Miss You Shayari
तेरी बेरूखी का अंजाम एक दिन यही होगा,
आखिर भुला ही देंगे तुझे याद करते करते।
प्यार की दास्तां जब भी वक्त दोहरायेगा,
हमें भी एक शख्स बहुत याद आयेगा,
जब उसके साथ बिताये लम्हें याद आयेंगे,
आँखें नम हो जाएँगी दिल आंसू बहायेगा।
खुशियां तब भी हमारे करीब थी जब हम गरीब थे,
क्योंकि पिता हमारे करीब थे।
किसी कली ने भी देखा न आँख भर के मुझे,
गुजर गई जरस-ए-गुल उदास करके मुझे,
मैं सो रहा था किसी याद के शबिस्ताँ में,
जगा के छोड़ गए काफिले सहर के मुझे।
Miss You Shayari
बहुत ही याद आता है मेरे दिल को तड़पता है,
वो तेरा पास न होना बहुत मुझको रुलाता है।
जो नजरो का हुआ मिलना लब तेरे भी मुस्कुराये थे,
ईश्क के हर जूर्म में मेरे तेरी मोहोब्बत के साये थे,
मेरी हर रात में सजनी तेरी सेजो के साये थे,
रात को ख्वाब में मेरे ख्वाब तेरे मिलने आये थे।
Miss You Shayari
अपनों का ख्याल और अपनों के,
प्रति प्यार जिसका कभी कम नहीं होता वो पिता है।
कुछ दिल में, कुछ कागजों पर किस्से आबाद रहे,
कैसे भूले उन्हें, जो हर धडकन में याद रहे।
Miss You Shayari In Hindi
आज भीगी है पलके किसी की याद में,
आकाश भी सिमट गया हैं अपने आप में,
ओस की बूँद ऐसी गिरी है ज़मीन पर,
मानो चाँद भी रोया हो उनकी याद मे ।
आदत है जो कभी जाती नही,
वो हमें भूल गये उन्हें हमारी याद आती नही ।
तेरी याद की दुनिया में बहुत महफूज रहते हैं,
जहां न कुछ खोने का डर है न अब कुछ पाने की तमन्ना।
Miss You Shayari
अगर जवाब दोगे तो बात करेंगे,
नही दोगे तो इंतज़ार करेंगे,
दोस्ति कि है आपसे इसलिए मरते दम तक,
आप को हर पल युही याद करेंगे।
कलाई पर घड़ी बांध लेने से वक्त नहीं थमता,
उसे जीना पड़ता है,
ताकि लम्हा याद मै कैद हो जाये।
दिल में आप हो और कोई खास कैसे होगा यादों में,
आपके सिवा कोई पास कैसे होगा हिचकियॉं कहती हैं
आप याद करते हो पर बोलोगे नहीं,
तो मुझे एहसास कैसे होगा
आंसू की बुँदे हैं या आँखों में नमी हैं ! न ऊपर आसमान हैं,
न निचे जमीन हैं ! ये कैसा मोड़ हैं,
जिंदगी का आपकी ही जरुरत हैं और आपकी ही कमी हैं…!
Miss You Shayari
सारी दुनिया एक तरफ हो जाए मगर तेरी याद दिल से ना जाए,
मेरे लिए ये आखिरी काम कर दो,
अपनी याद से हमें आज़ाद कर दो।
आपसे दूर जाने का इरादा तो नहीं था,
साथ-साथ रहने का भी वादा तो नहीं था,
तुम याद आओगे ये जानते थे,
हम पर इतना याद आओगे अंदाज़ा नहीं था।
Miss You Papa Shayari
छुपाकर ख्वाबों को अपने,
मेरे हर सपने को पूरा करते है,
वो जताते नहीं पर मुझे प्यार सबसे ज्यादा वो करते है।
खुशी का हर एक लम्हा पास होता है,
जब पिता का साथ होता है।
दिल हो तो पिता के जैसा,
जो हर एक दुख दर्द सहता है,
पर बदले में सिर्फ खुशियां ही खुशियां देता है।
पापा है तो घर में है मुस्कान पापा है,
तो सारा आसमान अपना है पापा है,
तो हर एक सपना अपना है,
पापा को हजारों सलाम।
पिता के बिना बाजार सूना सूना लगने लगा है,
पिता के बिना ये बाजार महंगा लगने लगा है।
मंजिल दूर और सफ़र बहुत है,
छोटी सी जिन्दगी की फिक्र बहुत है,
मार डालती ये दुनिया कब की हमे,
लेकिन पापा के प्यार में असर बहुत है।
माना की जगह कम है,
घर में मेरे पर मेरे पापा के,
दिल से बड़ा कोई महल नहीं।
मेरा साहस , मेरी इज़्ज़त, मेरा सम्मान है,
पिता, मेरी ताकत, मेरी पूँजी, मेरी पहचान है पिता।
Miss You Papa
मेरे पापा छाते की तरह है,
वो चुपचाप हमारी खुशी की खातिर,
हर एक आंधी-तूफान, बारिश, धूप- छांव,
गर्मी-सर्दी सहते है।
Miss you papa
मेरे हिस्से के गम खरीद लिए देखे थे,
जो ख्वाब वो पूरे कर दिए,
मेरी खुशी के खातिर पापा ने,
अपने ख्वाब बाजार में बेच दिए।
Last Few Words
कहते हैं, दूरी सिर्फ जिस्मों की होती है, दिल तो हमेशा जुड़ा रहता है। ये miss you shayari उसी प्यार और यादों की कहानी कहती है जो वक्त के साथ भी फीकी नहीं पड़ती। जब किसी की याद सताए या दिल उदास हो जाए, तो इन शायरियों को पढ़िए — यकीन मानिए, हर लफ़्ज़ दिल के दर्द को थोड़ी राहत ज़रूर देगा। ऐसी ही और प्यार भरी शायरी पढ़ने के लिए विजिट करें Theshayarihub.