Beautiful Collection Of Love Shayari – लव शायरी 2025

प्यार एक ऐसा एहसास है जो ज़िंदगी को ख़ूबसूरत बना देता है। जब दिल में किसी के लिए मोहब्बत बस जाती है, तो हर लफ़्ज़ Shayari बन जाता है। Love Shayari वही जादू है जो दिल के जज़्बातों को अल्फ़ाज़ में ढाल देता है। यहाँ आपको मिलेंगी सबसे प्यारी और दिल को छू जाने वाली Love Shayari, जो आपके एहसासों को और गहराई देगी। चाहे आप किसी से प्यार करते हों या किसी को याद कर रहे हों, ये Love Shayari आपके दिल की बात कह जाएगी।

Love Shayari in Hindi

अपनों के बीच बेगाने हो गए हैं,
प्यार के लम्हे अनजाने हो गए हैं,
जहाँ पर फूल खिलते थे,
कभी आज वहां पर वीरान हो गए हैं।

मेरे बजूद में काश तू उतर जाए,
मैं देखूं आईना और तू नज़र आये,
तू हो सामने और ये वक्त ठहर जाए,
और ये जिंदगी तुझे देखते हुए गुज़र जाए।

मोहब्बत का एहसास तो हम दोनों को हुआ था,
फर्क सिर्फ इतना था की उसने किया था और मुझे हुआ था।

नज़रो को तेरे प्यार से इंकार नही है,
अब मुझे किसी और का इंतज़ार नही है,
मैं खामोश हूँ तो वो वजूद है मेरा,
लेकिन तुम ये न समझना मुझे तुमसे प्यार नही है।

सफर वही तक जहाँ तक तुम हो,
नज़र वही तक जहाँ तक तुम हो,
वैसे तो हज़ारों फूल खिलतें हैं गुलशन में मगर,
खुशबू वही तक जहाँ तक तुम हो।

चाँद से चाँदनी होती है सितारों से नही,
और प्यार एक से होता है हजारो से नही।

हर पर्वत को झुका नही सकते,
हर दरिया को सुखा नही सकते,
तुम हमे भूल जाओ भले ही,
लेकिन हम तुम्हे कभी भुला नही सकते।

एक सपने की तरह सजा कर रखु
अपने इस दिल में हमेशा छुपा कर रखु
मेरी तक़दीर मेरे साथ नहीं वर्ना
ज़िंदगी भर के लिए उसे अपना बना कर रखु।

मैं यूँ मिलूँ तुझसे की तेरा लिबास बन जाऊँ,
तुझे बना कर समंदर खुद प्यास बन जाऊँ,
आज पहलू में टूट कर बिखर जाऊँ,
कल को शायद मुमकिन नही हो मैं तुझको पाऊँ।

भंवर से निकल कर एक किनारा मिला है,
जीने को फिर एक सहारा मिला है,
बहुत कश्मकश में थी ये जिंदगी मेरी,
अब इस जिंदगी में साथ तुम्हारा मिला है।

सांसों की डोर छूटती जा रही है,
किस्मत भी हमे दर्द देती जा रही है
मौत की तरफ हैं,
कदम हमारे मोहब्बत भी हम से छूटती जा रही है।

तेरे नज़रों के तीर इतने शातिर है,
की पता ही नही चलता किस के खातिर हैं।

Love शायरी Hindi

तेरी और मेरी रातों में,
बस इतना फ़र्क़ हैं की,
तेरी राते सो कर गुजरती हैं,
और मेरी राते रो कर गुजरती हैं।

अंदाज़ा मेरी मोहब्बत का सब लगा लेते हैं,
जब तुम्हारा नाम लेकर हम मुस्कुरा देते हैं।

हम वो आशिक हैं जो स्कूल छोड़ सकते हैं,
लेकिन स्कूल में हुई इश्क़ को नहीं।

पागल सा बच्चा हूँ मगर दिल का सच्चा हूँ,
थोड़ा सा आवारा हूँ मगर तेरा ही तो दीवाना हूँ।

कैसे छोड़ दु तुम्हे प्यार करता हूँ तुमसे,
बस चाहत ही नहीं, जरूरत हो तुम मेरी।

होंगी लाखों महफिलें दुनिया में,
मग़र तेरे दीदार जैसा सुकून कहीं और नहीं।

दर्द क्या होता है बताएगे किसी रोज,
अपने दिल की गजल सुनाएंगे किसी रोज,
उड़ने दो परिंदों को खुली फिजाओं में,
हमारे होंगे तो लौटकर आएंगे किसी रोज।

बस इतनी सी हैं चाहत तुमसे कभी दूर न जाओ तुम,
तेरे बिना हो जीना, ऐसा दिन कभी न आए।

प्यार, मोहब्बत, आशिक़ी,
ये सब बस अल्फ़ाज़ ही थे,
लेकिन जब तुम मिले मुझे ज़िंदगी मे,
इन अल्फाज़ो के मायने ही बदल गए।

हकीकत कहो तो उन्हें ख्वाब लगता है,
शिकवा करो तो उन्हें मज़ाक लगता है,
कितनी शिद्दत से हम उन्हें याद करतें हैं,
एक वो हैं जिन्हें ये सबकुछ मजाक लगता है।

वो शमा की महफ़िल ही क्या,
जिसमे दिल खाक ना हो,
मज़ा तो तब है चाहत का,
जब दिल तो जले, पर राख ना हो।

तू मेरी सबसे खूबसूरत भूल हैं,
तेरी हर खुशीऔर गम मुझे कबूल हैं।

Romantic Love Shayari

परेशान कर रखा हैं तेरी यादों ने,
दिन को दिल नही लगता,
और रात को आँखे नहीं लगती।

ये बात सच हैं कि,
तुझे मेरे प्यार पर यकीन नहीं होता,
लेकिन मेरा ये दिल हैं,
जो तेरे सिवा कही और नहीं होता।

कुछ अलग ही करना है तो वफ़ा करो मेरे दोस्त,
मज़बूरी का नाम लेकर बेवफाई तो हर कोई करता है।

दुख की शाम हो या हो सुख का सवेरा,
सबकुछ अच्छा लगता हैं, जब साथ हो तेरा।

काश वो मुझे सीने से लगाकर,
मेरी सारी शिकायत दूर कर दे…
मैं सिर्फ उनका हो जाऊं
मुझे वो इतना मजबूर कर दे।

न जाने मेरा ये दिल कहा खो गया,
तुझे पहली दफा देखा, और तेरा ही हो गया।

दो चार दिन का इश्क़ हम नहीं किया करते,
गाँव का आशिक हूँ यूही किसी से प्यार किया नहीं करते।

तेरी और मेरी रातों में,
बस इतना फ़र्क़ हैं की,
तेरी राते सो कर गुजरती हैं,
और मेरी राते रो कर गुजरती हैं।

रस्मों रिवाज की जो परवाह करते हैं,
प्यार में वो लोग गुनाह करते हैं,
इश्क वो जुनून है,
जिसमें दीवाने अपनी खुशी से खुद को तबाह करते हैं।

ना चाहो किसी को ऐसे कि,
चाहत आपकी मज़बूरी बन जाए,
पर चाहो किसी को इतना कि,
आपका प्यार उसके लिए जरुरी बन जाए।

हो जाएंगे एक दिन आपके,
खो जाएंगे एक दिन आपमें,
बस इतना समझ लो सनम,
अधूरे हैं हम बिन आपके।

कभी किसी से प्यार मत करना,
हो जाये तो इंकार मत करना,
चल सको तो चलना उस राह पर,
वरना किसी की ज़िन्दगी ख़राब मत करना।

दो बातें उनसे की तो दिल का दर्द खो गया,
लोगो ने हमसे पूछा आज तुम्हे क्या हो गया,
हम बेकरार आँखों से सिर्फ हंस पाए,
ये भी ना कह पाए की हमे प्यार हो गया।

True Love Love Shayari

कभी किसी से प्यार मत करना,
हो जाये तो इंकार मत करना,
चल सको तो चलना उस राह पर,
वरना किसी की ज़िन्दगी ख़राब मत करना।

प्यार कमजोर दिल से किया नहीं जा सकता,
ज़हर दुश्मन से लिया नहीं जा सकता,
दिल में बसी है उल्फत जिस प्यार की,
उस के बिना जिया नहीं जा सकता।

दिल की किताब में गुलाब उनका था,
रात की नींदों में ख्वाब उनका था,
कितना प्यार करते हो जब हमने पूछा,
मर जायेंगे तुम्हारे बिना यह जवाब उनका था।

कोई चाँद से मोहब्बत करता है,
कोई सूरज से मोहब्बत करता है,
हम उनसे मोहब्बत करते हैं,
जो हमसे मोहब्बत करते हैं।

बेताब सा रहने की आदत सी पड़ गई,
दिल में उनके प्यार की खुशबू बिखर गई,
आँखों से गुजरे थे वो एक ख्वाब की तरह,
उनकी हसीं सूरत मेरे दिल में उतर गई।

मोहब्बत का आज मैं,
इकरार करना चाहता हूँ,
तुमसे मोहब्बत है,
सारी दुनिया को बताना चाहता हूँ।

दिल का क्या कसूर होता है,
कसूर तो आँखो का होता है,
प्यार आँखो से होता है,
और दर्द दिल को होता है।

मैं अल्फाज़ हूँ तेरी हर बात समझता हूँ,
मैं एहसास हूँ तेरे जज़्बात समझता हूँ,
कब पूछा मैंने कि क्यूँ दूर हो मुझसे,
मैं दिल रखता हूँ तेरे हालात समझता हूँ।

जिस दिल में बसा था प्यार तेरा,
वो दिल तो कभी का तोड़ दिया,
बदनाम ना होने देंगे तुझे इसलिए,
तेरा नाम भी लेना छोड़ा दिया।

बहुत खूबसूरत है आखै तुम्हारी,
इन्हें बना दो किस्मत हमारी,
हमें नहीं चाहिये ज़माने की खुशियाँ,
अगर मिल जाये मोहब्बत तुम्हारी।

तेरे हुश्न पे कुर्बान हो जाऊ,
तेरी बाहों में बेजान हो जाऊ,
ऐसी नज़ाक़त है तेरी सूरत की,
की मै तेरा गुलाम हो जाऊ।

बेवजह हम वजह ढूंढते हैं तेरे पास आने को,
यह दिल बेक़रार है तुझे धड़कन में बसाने को,
बुझी नहीं प्यास इन होठों की अभी,
ना जाने कब सुकून मिलेगा तेरे इन दीवाने को।

Conclusion

प्यार की बात जब होती है, तो Shayari अपने आप जुबां पर आ जाती है। हमारी Love Shayari आपके दिल की गहराइयों को छूने और आपकी भावनाओं को व्यक्त करने का एक ख़ूबसूरत तरीका है। पढ़िए, महसूस कीजिए और शेयर कीजिए ये Love Shayari अपने उस खास इंसान के साथ जो आपके दिल के सबसे करीब है। क्योंकि हर प्यार एक कहानी है — और हर कहानी को चाहिए एक खूबसूरत Love Shayari

Leave a Comment