Latest 50+Happy Birthday Wishes In Hindi

क्या किसी विशेष व्यक्ति का जन्मदिन आ रहा है? आप उन्हें इस दुनिया में आने वाले दिन विशेष महसूस कराना चाहते हैं। ये Happy Birthday Wishes In Hindi सभी आशीर्वाद और प्यार से भरी हैं, जो न केवल आपको दूसरों को शुभकामनाएं देने में मदद करेंगी बल्कि उन्हें आपके जीवन में महत्वपूर्ण महसूस कराएंगी।

आज के जन्मदिन की शुभकामनाओं की मदद से आप अपने प्रियजनों को आशीर्वाद दे सकते हैं और किसी भी व्यक्ति पर अपना प्यार बरसा सकते हैं। यह आपका दोस्त, भाई, बहन, पत्नी या आपके जीवन के अन्य खास लोग हो सकते हैं। ये शुभकामनाएँ निश्चित रूप से आपके प्रियजन के चेहरे पर मुस्कान लाएँगी और आपके साथ उनके रिश्ते का एहसास दिलाएँगी। तो चलिए उन्हें खुश करें और आने वाले जन्मदिन पर इन Happy Birthday Wishes In Hindi को उनके साथ साझा करें।

Happy Birthday Wishes in Hindi

ये जन्मदिन तुम्हारे लिए हर साल से ज्यादा खुशियाँ लेकर आए।
इस जहाँ के सबसे चमकते सितारे को जन्म दिन बहुत- बहुत मुबारक हो ।

तुम्हारी केवल एक मुस्कान भर से घर आबाद रहते हैं।
मैं ख़ुशकिस्मत हूँ कि तुम मेरे अपनों में से हो।
जन्मदिन मुबारक। रब राखा।

मेरी जिंदगी के सबसे शानदार और
हरदिल अजीज इंसान को जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ।

तुम्हारे लिए ये दिन खुशियों और प्यार से भरा हो।
तुम्हारे चारों ओर बस प्यार ही प्यार हो।
ये साल तुम्हारे लिए सौभाग्य, समृद्धि और अच्छे दोस्तों की सौगात लाये।
हैप्पी बर्थ डे।

इस ख़ास दिन मैं चाहता हूं कि तुम्हें यह एहसास हो
कि तुम्हारी यादें हमेशा मेरे दिल के करीब रहती हैं।
मेरी दुआओं में हमेशा तुम रहते हो।
इस जन्मदिन पर मेरी दुआ है कि
रब तुम्हारी झोली ख़ुशियों से भर दे।
हैप्पी बर्थ डे डियर!

तुम्हें तहे दिल से ढेर सारा प्यार,
तुम्हें हमेशा सबका साथ मिले।
हर पल तुम्हारे अपने तुम्हारे पास हों।
इस जन्म दिन पर बस यही दुआ है मेरी।

आज मैं उसे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहता हूं
जिसके साथ गुजारे हुए जिंदगी के हसीन पल हमेशा जवां रहते हैं।
आने वाला साल भी गुजरे हुए उन लम्हों की तरह खुशियों से भरा हो।
हैप्पी बर्थ डे।

दुआ है कि मोमबत्ती की रोशनी की तरह तुम्हारी दुनिया भी ख़ुशियों से रोशन हो।
तुम्हारा हर ख्वाब पूरा हो। जन्दिन बहुत बहुत मुबारक।

तुम्हारा ये जन्मदिन किरणों की तरह रोशन हो,
इंद्रधनुष की तरह मुस्कुराये और बारिश की बूंदों की तरह खिलखिलाए।
मैं ये भी दुआ करता हूं कि तुम्हारे बर्थ डे केक की हर एक्स्ट्रा कैंडल
तुम्हारे लिए खुशियों की वजह बन जाए।
हैप्पी बर्थ डे।

तुम्हारा ये साल बेमिसाल दोस्ती का गवाह बने।
कभी कोई दिन ऐसा न आये जब तन्हाई तुम्हारे पास हो।
तुम्हें तन्हाई का एहसास भी न हो।
मेरे सबसे प्यारे दोस्त को जन्मदिन बहुत मुबारक हो।

आज दिन है गुब्बारे और रंग बिरंगे कागजों को उड़ाने का,
आज दिन है यमी केक खाने का।
आज सारे बंधन तोड़ दो।
खुलकर मस्ती करो, जमकर पार्टी कर
इस दिन को यादगार बना दो। हैप्पी बर्थ डे।

ये जन्मदिन तुम्हारे लिए न सिर्फ खुशकिस्मती और धन लेकर आए
बल्कि तुम्हें सच्चा प्यार और अच्छे दोस्त भी मिलें। हैप्पी बर्थ डे।

तुम्हारा ये जन्मदिन पुराने हर जन्मदिन से अलग और खूबसूरत हो।
तुम्हारी सभी मनोकामनाएं पूरी हों।
ये प्यारा सा जन्मदिन तुम्हें बहुत बहुत मुबारक हो।

आज मैं अपने दिल के जज्बात,
दुनिया के दो सबसे खूबसूरत शब्दों में तुमसे शेयर कर रहा हूँ-
हैप्पी बर्थडे।

तुम्हारे जन्मदिन पर मेरी बेस्ट विशेज यही हैं कि
तुम हमेशा उतने ही जवां रहो जितने की पहले के हर साल में थे।
हैप्पी बर्थडे।

तुम्हें आगे बढ़ता देख मुझे कितनी ख़ुशी होती है
इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
दुआ है कि तुम्हें दुनिया की हर नेमत मिलें।
जन्मदिल की हार्दिक मुबारकबाद।

क्या तुम जानते हो की मुझे आज तक ऊपरवाले से
दुआओं में कुछ भी मांगने की जरूरत क्यों नहीं पड़ी?
क्योंकि उसने बिन मांगे ही मुझे तुम जैसा दोस्त जो दे दिया।

मैं अपनी सबसे दिली शुभकामनाएँ एक ऐसे इंसान को भेज रहा हूँ
जो मेरे लिए बेस्ट फ्रेंड से भी बढ़कर है।
जिसने मुझे अपनी जिंदगी का सबसे कीमती वक़्त दिया।
जन्मदिन की दिली मुबारकबाद।

Birthday Wishes for Best Friend in Hindi

इस जन्मदिन पर मैं तुम्हारे साथ बिताए खूबसूरत लम्हों को याद करता हूँ।
तुम मेरे सबसे प्यारे दोस्त हो। आने वाला साल भी खुशियों और उमंगों भरा हो, यही मेरी कामना है।
मेरे सबसे प्यारे दोस्त को जन्दिन बहुत बहुत मुबारक।

तुम्हारे बिना जिंदगी शायद इतनी खूबसूरत नहीं होती,
दुआ है कि आने वाले 365 दिन प्यार, उमंग, उत्साह, दोस्ती और मस्ती से भरे हों।
हम हमेशा यूं ही बेस्ट फ्रेंड बने रहें। हैप्पी बर्थ डे।

आज का दिन सिर्फ तुम्हारे लिए ही नहीं, मेरे लिए भी बहुत खास है
क्योंकि आज के दिन ही मेरा सबसे प्यारा दोस्त इस जहाँ में आया था।
अगर ये दिन न आया होता तो मेरी जिंदगी से आधी खुशियाँ हवा हो गईं होतीं।
मैं तुम्हारा बहुत आभारी हूं मेरे दोस्त। हैप्पी बर्थ डे!

तुम्हारी दोस्ती के तोहफे के आगे दुनिया का हर तोहफा बेकार है।
मेरा बेस्ट फ्रेंड बनने के लिए बहुत शुक्रिया।
ऊपरवाला तुम्हें दुनिया की हर ख़ुशी दे।
जन्मदिन मुबारक हो।

आज का ये दिन सिर्फ तुम्हारा जन्मदिन ही नहीं
बल्कि हमारी दोस्ती का जश्न मनाने का भी दिन है।
मुझे ख़ुशी है कि तुम्हारे जैसा इंसान को मैं अपना बेस्ट फ्रेंड कह सकता हूँ।
हैप्पी बर्थ डे डियर!

मैं अपनी जिंदगी में जितने लोगों से मिला उनमें तुम सबसे प्यारे हो।
तुम्हें अपना बेस्ट फ्रेंड कहते हुए मुझे खुद पर नाज़ होता है।
तुम्हारे साथ गुजारा हुआ हर लम्हा मुझे बहुत कुछ सिखाता है।
हैप्पी बर्थडे।

आज हमारी दोस्ती का एक और साल पूरा होने के जश्न का दिन है।
आज वक़्त है गुजरे हुए साल के यादगार लम्हों को याद करने का।
मैं सिर्फ तुम्हें ये याद दिलाना चाहता हूँ कि तुम मेरे लिए सबसे ख़ास हो।
हैप्पी बर्थ डे माय बेस्ट फ्रेंड।

तुम्हारे जैसा दोस्त पाकर मुझे कितनी ख़ुशी होती है
ये बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।
दुआ करता हूं कि तुम्हारा ये जन्मदिन तुम्हारे लिए दुनिया की सारी खुशियाँ लेकर आए।

मैं दुआ करता हूं कि ऊपरवाला तुम्हारी जिन्दगी को खुशियों से भर दे।
तुम्हारा हर अरमान पूरा हो। हैप्पी बर्थ डे डियर, पार्टी देना मत भूलना।

मैं नहीं जानता की कल क्या होगा और हम दोनों कहां होंगे।
पर आज मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि तुमने मुझे अनगिनत अनमोल पल दिए हैं।
मैं जिंदगी में एक पल के लिए भी इन लम्हों को नहीं भुला पाऊंगा।
शुक्रिया दोस्त। हैप्पी बर्थडे।

Birthday Wishes for Friend in Hindi

तुम्हारे बर्थडे की मौसम रिपोर्ट कहती है कि आज आसमान पर बादल नहीं होंगे,
हवा में ताज़गी होगी और तुम्हारे बर्थडे केक की खुशबू फिजा को महकाएगी।
जन्मदिन मुबारक हो मेरे दोस्त।

तुम्हारे जैसे दोस्त किसी हीरे की तरह किस्मत वालों को ही नसीब होते हैं।
तुम्हारी दोस्ती पाकर मुझे बहुत ख़ुशी होती है।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

तुम्हारे जैसे सीधे और सच्चे दोस्त बड़ी मुश्किल से मिलते हैं।
जो मुश्किलों में भी साथ दे, ऐसा विरले ही होता है।
जन्मदिन मुबारक हो मेरे दोस्त।

तुम्हारा वक़्त भले ही कितना ख़राब क्यों न हो
मुझे हर वक़्त अपने साथ पाओगे।
हमारी दोस्ती हमेशा यूं ही बरक़रार रहेगी।
जन्मदिन मुबारक।

मेरे पास एक ऐसा खज़ाना है जो दुनिया की हर दौलत से बढ़कर है,
वो तुम हो मेरे दोस्त। मैं तह-ए-दिल से तुम्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूँ।

एक दोस्त के लिए दूसरे दोस्त की दिल से यही दुआ है कि
दुनिया की हर ख़ुशी तुम्हारे क़दमों में हो और हमारी दोस्ती यूं ही बरक़रार रहे।
हैप्पी बर्थ डे।

दोस्ती एक स्पॉन्ज की तरह होती है जो सब कुछ खुद में समेट लेती है
और बाहर कुछ भी नहीं निकलने देती।
मेरे दोस्त मेरी जिंदगी के सबसे बड़े स्पॉन्ज तुम हो।
हैप्पी बर्थ डे।

अगर मुमकिन होता तो मैं कैलेंडर में एक दिन तुम्हें समर्पित कर देता
और सारी दुनिया इसे सेलिब्रेट करती।
शायद अब तुम्हें एहसास हो गया होगा कि मैं तुम्हारा कितना अच्छा दोस्त हूँ!
जन्मदिन मुबारक।

तुम्हारे इस खास जन्मदिन पर चलो हम एक डील करते हैं।
तुम मुझे अपने बर्थडे केक की ट्रीट देना और मैं तुम्हें ढेर सारी दुआएं दूंगा।
हैप्पी बर्थडे।

आज तुम्हारा बर्थडे है पर मुझे ऐसा लग रहा है
जैसे कि मैं पूरी दुनिया को इस जश्न में शामिल होने के लिए बुलाऊं।
जन्मदिन मुबारक हो। आने वाला साल तुम्हारे लिए ढेर सारी खुशियाँ लेकर आए।

ऊपरवाले ने तुम्हें एक ख़ास मक़सद से बनाया है
और वह मक़सद है मेरा बेस्ट फ्रेंड बनना। हैप्पी बर्थडे डियर!

हर साल मैं तुम्हारे जन्मदिन पर तुम्हें अजीबोगरीब तोहफे देता हूँ
मगर इस बार मैं ऐसा नहीं करूंगा।
इस बार मैं प्रार्थना करता हूँ कि ताउम्र हमारा साथ बना रहे।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Birthday Wishes for Wife in Hindi

मेरी दोस्त, मेरी मोहब्बत, मेरी रूह हो तुम।
तुम अर्धांगिनी हो मेरी, मेरी दुनिया हो तुम।
मेरे हर सुख-दुख की भागीदार हो तुम।
चलो मिलकर जश्न मनाएं इस रिश्ते का, तुम्हारे जन्मदिन का।
हैप्पी बर्थ डे माय डियर।

मेरी किस्मत रूठी थी मगर तुम मेरे साथ थीं,
जब सबने मुझे ठुकराया तब तुमने गले लगाया।
तुम उस पल मेरे साथ थीं जब मैं तनहा और उदास था।
तुम मेरी मोहब्बत हो। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे तुम्हारी जैसी चाहने वाली पत्नी मिली।
ये खूबसूरत दिन तुम्हें बहुत मुबारक हो।

चलो आज तुम्हारे जन्म दिन को कुछ इस तरह मनाएं की
हमारी मोहब्बतें और खुशियां जन्मों-जन्मों की डोर में बंध जाएं।
हैप्पी बर्थ डे माय डॉल।

तुम्हारी मोहब्बत पाकर ज़िन्दगी का हर दिन किसी जश्न जैसा लगता है
मगर आज का दिन बहुत ख़ास है क्योंकि आज मेरा हमसफर इस जहां में आया था।
रब से दुआ करता हूं कि यह साल तुम्हारी जिंदगी का सबसे हसीं साल हो।

आज जब तुम अपने बर्थडे केक की कैंडल्स बुझाओगी तो मैं शुक्रिया अदा करूंगा उस ऊपरवाले का
जिसने मुझे तुम सा प्यारा, चाहने वाला, फ़िक्रमंद और मासूम हमसफ़र दिया।
मेरी मोहब्बत को जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक।

तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी कुछ भी नहीं,
आज के दिन के लिए मैं शुक्रगुजार हूं उस खुदा का
जो मेरे लिए तुम्हें इस जमीं पर लाया था। आई लव यू। हैप्पी बर्थ डे!

तुम्हें बर्थडे विश करने मेरे दिल की धड़कनें आईं हैं
क्योंकि रोज़ मेरा दिल तुम्हारे लिए ही धड़कता है।
हैप्पी बर्थ डे स्वीट हार्ट।

आज तुम्हारे जन्मदिन पर मुझे एहसास हुआ कि दुनिया की
सबसे हसीं लड़की के साथ मैने अपनी ज़िन्दगी का एक और खूबसूरत साल गुजार दिया।
मेरी परियों की रानी को जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक।

तुम्हारे साथ गुजरा जिंदगी का हर लम्हा हमेशा मेरी यादों में रहेगा।
तुम्हारे साथ बिताया गया हर पल न जाने कितनी प्यार भरी यादों की सौगात दे गया।
आओ हम इस खास पल को जी भर के जियें क्योंकि क्या पता ये पल कल हो न हो।
हैप्पी बर्थ डे।

Conclusion

Theshayarihub एक ऐसा मंच है जो आपको अपनी भावनाओं और भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आवश्यक सब कुछ प्रदान करता है। यदि आप खुश महसूस कर रहे हैं या चाहते हैं कि आपके प्रियजन खुश रहें तो यहां सर्वश्रेष्ठ शायरी, भावनाएं, उद्धरण और अधिक का संग्रह है। ये Happy Birthday Wishes In Hindi आपके प्रियजनों के जन्मदिन को आशीर्वाद और सफलता से भर देंगी।

Leave a Comment